मन मेला आपके द्वारा हमारे साथ सांझा की गई व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता को सुरक्षित रखने के प्रति समर्पित है। आइए जानें कि हम यह जानकारी किस प्रकार एकत्रित करते हैं, उसका कैसे उपयोग करते हैं और उसे कैसे सुरक्षित रखते हैं।
हम कौन है?
मन मेला, सांगात नाम की एक गैर सरकारी संस्था (NGO) का उपक्रम है। यह वेबसाइट और इसमें निहित विषय सांगात द्वारा नियंत्रित और संचालित हैं। सांगात सोसाइटीज़ रजिस्ट्रेशन एक्ट ऑफ़ इंडिया, 1860 के अंतर्गत एक पंजीकृत संस्था है ( पंजीकरण नंबर 138/Goa/96) जिसका पंजीकृत कार्यालय H. No: 451, भाटकर वाडो, पोरवोरिम, गोवा 403521 है।
हमारी गोपनीयता नीतियों और प्रणालिओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए अथवा वेबसाइट से संबंधित प्रश्नों के लिए आप प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर को इस पते पर लिख सकते हैं:
पैटी गोंज़ाल्वेससांगात, E-5, Lane 1,
Westend Marg, Saiyad Ul Ajaib,
Saket, New Delhi 110030, India
या
info@itsoktotalk.in पर ईमेल कर सकते हैं।
स्वीकृति
हमारी वेबसाइट की सेवाओं का उपयोग करके आप हमारी गोपनीयता की नीतियों, उपयोग के नियमों और अस्वीकरण (डिस्क्लेमर) की शर्तों को अपनी स्वीकृति देते हैं।
संशोधन
इस लेख में कोई भी तबदीली, संशोधन या अनुशेष जोड़े जाने पर उसे यहां विशेष रूप से लिखा जाएगा।
यह जानकारी किस प्रकार एकत्रित की जाती है
हमारे हर काम में हम इस बात का ख़ास ख़याल रखते हैं - युवा वर्ग के वो सभी लोग जो मानसिक स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं, उन्हें बेहतरीन जानकारी और इस विषय से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करने में मदद आसानी से मिल सके। हम यह चाहते हैं कि आपके लिए सबसे ज़रूरी और उपयोगी संदेशों को हम आप तक पहुंचाएं। यह काम हम हमारी वेबसाइट और ईमेल के द्वारा करते हैं।
यह जानकारी हम निम्नलिखित तरीकों से एकत्रित करते हैं:
आप जब तक स्वयं न चाहें, तब तक हम ऐसी कोई जानकारी इकठ्ठा नहीं करते जिस से आपकी पहचान हो सके। आप जब हमारी वेबसाइट पर आते हैं तब हम सामान्य जानकारी इकठ्ठा करते हैं, जैसे कि आप किन वेब पृष्ठों को ज़्यादा पढ़ते हैं या फिर ऐसे फॉर्म जो आप भरते हैं या अधभरा छोड़ देते हैं। हमारी भेजी हुई ईमेल में यदि आप किसी लिंक पर क्लिक करके हमारी वेबसाइट के कुछ पृष्ठों को पढ़ते हैं, तब हम यह जानकारी भी ट्रैक कर सकते हैं। वेबसाइट को सफल और प्रभावपूर्ण ढंग से चलाने के लिए हम 'कुकीज़' का इस्तेमाल भी करते हैं। इस विषय पर अधिक जानने के लिए आगे 'कुकीज़' के बारे में पढ़ें।
हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी तब एकत्रित करते हैं जब आप हमारे साथ वेबसाइट सर्वे, ईमेल, पूछताछ यह सोशल मीडिया पर संपर्क करते हैं। इस प्रकार की जानकारी तभी ली जाती है जब हमें आपको कोई सूचना भेजनी हो या आप एक कथाकार (कंट्रीब्यूटर) के रूप में योगदान करने के लिए रजिस्टर करना चाहते हैं। इस व्यक्तिगत जानकारी में आपका नाम, जन्मदिन और उम्र, फ़ोन नंबर और ईमेल शामिल हैं। आप किस हद तक हमारे साथ यह जानकारी बांटना चाहते हैं यह पूरी तरह से आप पर निर्भर है।
इस जानकारी का उपयोग कैसे किया जाता है
आपके द्वारा हमें दी गई व्यक्तिगत जानकारी का सिर्फ़ उस समय इस्तेमाल किया जाएगा जब हमें आप तक कोई सूचना पहुंचानी हो, जहां आपने मन मेला की गतिविधियों में शामिल होने के लिए आवेदन किया हो। आप यदि मन मेला से ईमेल के ज़रिए जुड़े रहना चाहते हैं तब हम आपके ईमेल एड्रेस जैसी व्यक्तिगत जानकारी का इस्तेमाल करेंगे। इससे हम आपको हमारी गतिविधियों की जानकारी दे पाएंगे और आगामी सर्वे/ संशोधन में भाग लेने के लिए आमंत्रित कर पाएंगे। हमारे हर ईमेल में आपके पास 'अनसब्सक्राइब' करने का अधिकार रहेगा। इससे, यदि आप न चाहें तो भविष्य में हमसे कोई सूचना प्राप्त करने से आप मना कर सकते हैं।
थर्ड पार्टी वेबसाइट
हमारी वेबसाइट में अन्य पक्षों द्वारा संचालित वेबसाइट्स (थर्ड पार्टी वेबसाइट) की लिंक्स हो सकती है। इस प्रकार की कोई भी लिंक केवल आपकी सहायता और सुविधा के लिए मुहैया कराई गई है। हालांकि हमारा यही प्रयत्न रहता है कि हम आपके लिए उत्तम स्तर की उपयोगी और नैतिक वेबसाइट्स की लिंक्स उपलब्ध कराएं, परन्तु इन वेबसाइट्स में प्रस्तुत विषयों और उनकी रचना पर हमारा नियंत्रण नही होता है। इन थर्ड पार्टी वेबसाइट्स की गोपनीयता की नीतियों की ज़िम्मेदारी हम नही ले सकते। दूसरी वेबसाइट्स की लिंक्स इस बात का संकेत नही हैं कि हम उस वेबसाइट पर मजूद सभी विषयों से सहमत हैं। इन साइट्स के संचालक और इनमें दी हुई जानकारी बिना किसी सूचना के कभी भी बदली जा सकती है। ऐसा होने पर यह संभव है कि हमें ऐसी 'गलत' लिंक को हटाने का समय न मिल पाए। किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट की लिंक का अर्थ यह नहीं है कि वह मन मेला द्वारा समर्थित, प्रायोजित या अधिमानित है। इस बात का ख़याल रखें कि जब आप हमारी वेबसाइट से बाहर जाते हैं तब अन्य वेबसाइट्स की गोपनीयता की नीतियां और शर्तें हमारे नियंत्रण के बाहर हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी को अपलोड करने और लेन-देन संबंधित व्यावसायिक क्रिया से पहले इन साइट्स की गोपनीयता की नीतियों और 'सेवा की शर्तों' को ज़रूर पढ़ें। हमारी गोपनीयता की नीतियों में उन वेबसाइट्स और विज्ञापनदाताओं की नीतियां शामिल नही हैं।
जानकारी का विनिमय
हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को कभी किसी संस्था के साथ शेयर नहीं करते और न ही उसका विक्रय करते हैं। इस वजह से वे अपनी मार्केटिंग संबंधित गतिविधियों के लिए आपको संपर्क नहीं कर सकते। आपके द्वारा की गई वेब ब्राउज़िंग की जानकारी को भी हम किसी को नही बेचते। आपकी निजी जानकारी को हम उस समय तक किसी को नहीं देते जब तक आप स्वयं हमें ऐसा करने की अनुमति नहीं देते या फिर परिस्थिति ख़ास या गंभीर हो - उदाहरण के लिए यदि कोई आत्मक्षति (सेल्फ हार्म) के बारे में पोस्ट करे या बच्चे हम से उनके साथ होने वाले शारीरिक अथवा अन्य शोषण के बारे में जानकारी शेयर करें। आपकी पूर्ण सहमति और इस बात की अनुमति होने पर ही कि आप अपनी मर्ज़ी से हमारे साथ अपनी कहानी सांझा कर रहे हैं, सिर्फ़ तब हम उसे अपने ब्लॉग या दूसरे मीडिआ के साधनों पर प्रकाशित करते हैं (उदाहरण के लिए, आप जब हमारी वेबसाइट के 'शेयर योर स्टोरी' पेज पर अपनी कहानी दाखिल करते हैं)।
बच्चों और युवाओं से संबंधित जानकारी
हमारी वेबसाइट पर 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों द्वारा दी गई कहानियां ही दाखिल की जाती हैं। मन मेला में 18 वर्ष से कम उम्र के युवाओं द्वारा भेजी गई कहानियों को मंज़ूर नहीं किया जाता।
हमारी देयता
आपको या किसी अन्य व्यक्ति को पहुंचने वाली किसी भी प्रकार की हानि की ज़िम्मेदारी हमारी नही होगी (भले ही वो प्रत्यक्ष रूप से हो, अप्रत्यक्ष तरीके से हो, परिणामस्वरूप हो या आर्थिक रूप में हो)। यह हानि प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप में हमारी वेबसाइट या उससे जुड़ी अन्य वेबसाइट्स के लिंक्स (थर्ड पार्टी वेबसाइट्स) के उपयोग से हुई हो, ऐसी स्थिति में मन मेला उसके लिए ज़िम्मेदार नहीं है। इस वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल यदि आप किसी कार्य के लिए करते हैं तब उसका पूर्ण दायित्व आप पर ही होगा।
हेल्पलाइन
मन मेला की सेवाओं में काउन्सलिंग सेवाएं प्रदान करना नही है और न ही वह इस वेबसाइट पर दर्ज हेल्पलाइन नम्बरों के प्रबंधक, संचालक या नियंत्रक हैं। यहां दिए गए हेल्पलाइन नम्बर केवल निर्देश और मदद के रूप में सांझा किए गए हैं। मन मेला इन हेल्पलाइन्स पर मिलने वाली सलाह की गुणवत्ता की गारंटी या उनके प्रति अपना समर्थन नहीं देता। इन हेल्पलाइन्स पर फ़ोन करने के बाद होनेवाली किस भी प्रकार की हानि की ज़िम्मेदारी मन मेला नहीं लेता।
हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग
मन मेला की वेबसाइट पर उपलब्ध सभी सामग्री मन मेला की टीम, हमारे पार्टनर्स और अन्य लोगों के योगदान द्वारा तैयार की गई है। यह सामग्री कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, सर्विस मार्क, पेटेंट, ट्रेड सीक्रेट्स और अन्य मालिकाना अधिकारों और कानूनों द्वारा संरक्षित है। हमारी वेबसाइट आपको हमारे कंटेंट पेज को डाउनलोड और उसका वितरण करने की अनुमति देती है। आप इन्हें इस्तेमाल के लिए बिना किसी शुल्क के डाउनलोड या प्रिंट करके लोगों में बाँट सकते हैं। इस वेबसाइट के मालिक की अनुमति के बिना इस कंटेंट का विक्रय या फिर डाउनलोड की गई सामग्री के साथ ट्रेडमार्क को हटाने के उद्देश्य से छेड़छाड़ करना वर्जित है।